Report by : CWN Desk
Published at :
unnamed

कानपुर के सजेती में बेटे को पीटने से नाराज महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काटा। गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर। पुलिस जांच में जुटी।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां बेटे को पीटने से नाराज एक महिला ने अपने ही देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाला। गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को तुरंत घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से उसकी हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुजुर्ग का बड़ा बेटा अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार गांव में ही रहता है। वहीं बुजुर्ग का 37 वर्षीय छोटा बेटा भी अपने परिवार के साथ गांव में ही निवास करता है। आरोप है कि देवर ने भाभी के बेटे को पीट दिया था, जिसके बाद से दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। शुक्रवार शाम को इसी बात को लेकर भाभी का देवर और ससुर के साथ फिर से जोरदार झगड़ा हो गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, मारपीट के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने गुस्से में आकर देवर को उकसाया और उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसने बेरहमी से देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। घटना के बाद घायल देवर जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ होकर लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। यह भयानक नजारा देख मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।
घायल युवक के पिता तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर जिला अस्पताल और फिर बाद में हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है और शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›