Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणीन्द्रनाथ शर्मा संभालेंगे कमान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड भाजपा में 2027 चुनाव से पहले बड़ा बदलाव। हरियाणा के फणीन्द्रनाथ शर्मा को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया। जानिए पूरा अपडेट।

देहरादून। वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन ढांचे में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे फणीन्द्रनाथ शर्मा को अब उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी आलाकमान का यह कदम आगामी चुनाव की तैयारियों को निचले स्तर तक मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।
उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का पद पिछले कुछ महीनों से रिक्त चल रहा था। पूर्व संगठन महामंत्री अजेय कुमार को राजस्थान स्थानांतरित किए जाने के बाद से यह जिम्मेदारी खाली थी। फणीन्द्रनाथ शर्मा अब देहरादून में संगठन का मुख्य दायित्व संभालते हुए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के तालमेल को दुरुस्त करेंगे।
फणीन्द्रनाथ शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा संगठन के एक अनुभवी रणनीतिकार माने जाते हैं। इससे पहले वे असम, त्रिपुरा और हरियाणा जैसे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्व संभाल चुके हैं। उनके पास माइक्रो-बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और पन्ना प्रमुख नेटवर्क को क्रियाशील बनाने का लंबा जमीनी अनुभव है, जिसका फायदा पार्टी को उत्तराखंड में मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फणीन्द्रनाथ शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि शर्मा के विस्तृत संगठनात्मक अनुभव से उत्तराखंड में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और भाजपा 2027 के चुनावी रण में पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी।

Select Language

Advertisement