Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में शर्मसार करने वाली घटना: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी रिश्ते का ताऊ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के गांव में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला। जांच में 3 माह की गर्भावस्था की पुष्टि, आरोपी रिश्ते का ताऊ। पुलिस जांच में जुटी।

पिथौरागढ़। जिले के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के रिश्ते के ताऊ पर ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकीय जांच में उसके लगभग तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
अस्पताल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर (SI) बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने रिश्ते के ताऊ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह बात भी सामने आ रही है कि परिवार के कुछ सदस्यों को इस घटना की जानकारी पहले से थी। लोकलाज और सामाजिक डर के चलते मामले को दबाने का प्रयास किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि परिवार में किस-किस को इसकी जानकारी थी और पुलिस को समय पर सूचित क्यों नहीं किया गया।
फिलहाल किशोरी की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वह सामान्य रूप से बातचीत करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए पुलिस उसके स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Select Language

Advertisement