Connect with us

उत्तराखण्ड

भटेलिया ग्रामीण बैंक ने मृतक आश्रित को सौपी दस लाख की धनराशि

Published

on

खबर शेयर करें 👉


मुक्तेश्वर(नैनीताल)। धारी विकास खंड के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा भटेलिया द्वारा दुर्घटना में मृत्यु हुई व्यक्ति की पत्नी को 10 लाख रुपये का चेक सौपा गया।

बैक प्रबंधक आगंतुक बर्मा ने बताया ग्राम सुनकिया निवासी दीवान सिंह पुत्र पान सिंह का एक दुर्घटना में निधन हो गया था।उनके द्वारा बैंक के माध्यम से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कम्पनी से 500 ₹ का बीमा लिया गया था। जिसके फलस्वरूप उनकी पत्नी पूर्णिमा डंगवाल को क्लेम की धनराशि 10 लाख रुपया भटेलिया शाखा में सौपा गया।
इस मौके पर बैंक प्रबंधक आगंतुक बर्मा, सहयोगी हरीश चन्द्र भट्ट, भूपेश पांडेय, दया कृष्ण आदि मौजूद रहे। बैंक द्वारा एसबीआई के जनरल कैलाश दुमका का भी हार्दिक आभार प्रकट किया गया , साथ ही आमजन को दुर्घटना बीमा संबंधित सुविधाओ के बारे मे जागरूक किया गया।

Select Language

Advertisement