Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी सकलाना पट्टी में बादल फटा, मलबे की जद में आया मकान, 2 बच्चों की मौत

एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी, घटना से गांव में दहशत का माहौल

टिहरी सकलाना पट्टी में बादल फटा, मलबे की जद में आया मकान, 2 बच्चों की मौत

टिहरी। 6 अगस्त 2023 को प्रातः डीडीएमओ टिहरी द्वारा बताया गया कि मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर SDRF टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया।

टिहरी सकलाना पट्टी में बादल फटा, मलबे की जद में आया मकान, 2 बच्चों की मौत

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से SDRF टीम HC सुशील कुमार के हमराह तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
उक्त घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँच गयी है व किसी भी घटना के दृष्टिगत अलर्ट है।
मृतकों का विवरण:-
1- कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष
2- रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›