Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी की चंपावत को बड़ी सौगात: बनबसा-टनकपुर के लिए 4 बड़ी घोषणाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के लिए 4 अहम घोषणाएं कीं। पट्टेदारों के विनियमितीकरण और शारदा कॉरिडोर को मिली हरी झंडी।

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जिले के बनबसा में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनहित से जुड़ी चार प्रमुख घोषणाएं कीं। राज्य सरकार ने सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए यह कदम उठाया है। इन घोषणाओं से बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे और तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के विनियमितीकरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का फैसला किया है। इस कदम से क्षेत्र के हजारों पट्टेदारों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके भूमि संबंधी अधिकार स्पष्ट हो सकेंगे। लंबे समय से अपनी जमीनों के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों के लिए यह घोषणा बेहद राहत देने वाली है।
धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए शारदा कॉरिडोर और कैनाल कॉरिडोर के तहत बनबसा व टनकपुर के प्राचीन और पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने के लिए टनकपुर स्थित ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विस्तार हेतु 2.01 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।
आवासीय समस्याओं के समाधान के तहत बनबसा और टनकपुर निकायों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना लागू की जाएगी। इसके जरिए सरकारी भूमि पर लंबे समय से कच्चे और अस्थायी मकानों में रह रहे परिवारों को स्थायी पक्के आवास दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जनहित में सौंपे विभागीय दायित्व, रेनू अधिकारी राज्य महिला उद्यमिता परिषद अध्यक्ष बनीं

Select Language

Advertisement