Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार में तेज रफ्तार कार का कहर: 10 साल के मासूम की मौत, दूसरा गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार के घमंडपुर में तेज रफ्तार कार ने दो स्कूली छात्रों को कुचला। हादसे में तीसरी के छात्र की मौत, दूसरा ऋषिकेश एमक्स रेफर। आरोपी चालक गिरफ्तार।

कोटद्वार। घमंडपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जिगर गार्डन के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे दो मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। मृतक बच्चे की पहचान वंश (10) पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो उमराव नगर पदमपुर का निवासी था। वंश नवयुग स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय लक्ष्य, एमकेवीएन स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
गंभीर रूप से घायल छात्र लक्ष्य को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक मासूम के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल फोर्ड कार (UK 07 AZ 4266) को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक 19 वर्षीय अभिषेक रावत को गिरफ्तार कर लिया है। कोटद्वार पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: सरकारी वकील के केस से खुद हटने पर अंकिता के परिजनों का 17 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित

Select Language

Advertisement