Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल और आसपास से बेतरतीब अतिक्रमण हटाने पर रोक लगाए सकरकर – महेंद्र पाल

कमल जगाती

नैनीताल- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेशभर में सड़कों और जंगलों में हुए अतिक्रमण को बेतरतीब और जबरदस्ती अंजाम दे रहे अधिकारियों के खिलाफ भीमताल में व्यापारियों के साथ खड़े हुए पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह पाल। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्राकृतिक आपदा ने लोगों का जीवन मुश्किल कर रखा है और अब प्रशासन ने उनके घर और दुकानें अतिक्रमण के नाम पर तोड़कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
नैनीताल जिले में भीमताल के व्यापारी हल्द्वानी से पहाड़ों तक सड़क किनारे और जंगलों में हुई कार्यवाही के खिलाफ लामबंद दिखे। बुधवार को उनका साथ देने के लिए नैनीताल से पूर्व सांसद और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल भी पहुंचे। एक निजी प्रतिष्ठान में दर्जनों व्यापारियों और समाजसेवियों के साथ हुई बैठक के बाद डा.महेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा का दौर चल रहा था। दूसरी तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर घरों और दुकानों में लाल निशान लगाकर उसे उजाड़ रहा है। इसमें प्रदेशभर में सबसे अधिक भीमताल और उसके आसपास से हटाया जा रहा है जिससे व्यापारी और आम लोग भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपने अधिकारियों पर अंकुश लगाए और लोगों में व्याप्त भय को दूर करे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›