नैनीताल

तिरंगा मैराथन- ओखलकांडा के जीवन व रामगढ़ की आशा ने मारी बाजी

जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी ने आयोजित की तिरंगा यात्रा

प्रथम विजेताओ ने जीता 11 हजार का नकद पुरस्कार


द्वितीय और तृतीय को दिए 5100 व 2100 का नगद ईनाम

सैकड़ो युवाओं ने तिरंगा मैराथन में लिया भाग
लेटिबुंगा से धानाचूली तक 12 किमी की लगाई दौड़

मुक्तेश्वर।
नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में दूसरी बार रामगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी व वर्तमान रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी के सहयोग से खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमे ओखलकांडा के सूनी गांव के जीवन ने पुरुष और बालिका वर्ग सूपी रामगढ़ की आशा बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में सैकङो युवाओं ने प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को आयोजित तिरंगा मैराथन में महिला वर्ग में पन्याली सूपी (रामगढ़ )निवासी आशा बिष्ट ने प्रथम, सदबुंगा की यशोदा गौड़ ने दूसरा जबकि सुंदरखाल की कल्पना बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । वही पुरुष वर्ग में सूनी (ओखलकांडा) निवासी जीवन प्रथम,ओखलकांडा के दीपक दूसरे व भियालगांव के देवेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।

तिरंगा मैराथन के आयोजक लाखन सिंह नेगी ने बताया कि बीते वर्ष की तरह इस वर्ष में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 18 अगस्त को लेटिबुंगा से धानाचूली तक 12 किमी की मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकङो की संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 11 हजार,5100 व 2100 रुपये का नगद इनाम दिया गया। जबकि प्रथम 10 स्थान पर रहने वाले प्रत्येक धावक को भी 1100 रुपये का इनाम दिया गया। जिपंस नेगी ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में काफी प्रतिभा छुपी होती है, लेकिन उन्हें प्लेटफार्म नहीं मिलने के चलते युवाओं की प्रतिभा दबी की दबी रह जाती है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे खेलों का आयोजन होता रहना चाहिए। जिससे कि युवा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर भविष्य में क्षेत्र ,राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।नेगी ने कहा वह आगे भी ऐसे खेलों का आयोजन करते रहेंगे।

तिरंगा मैराथन के दस बालक वर्ग के विजेता रहे ये
1-जीवन
2-दीपक कुडीई
3-देवेन्द्र कुमार
4- महेश डंगवाल
5- दीपेंद्र नयाल
6 -मनोज
7- राघवेन्द्र सिंह बिष्ट
8- डुंगर
9 – अजय कुमार
10- विजय बिष्ट

बालिका वर्ग की दस विजेताओ की सूची
1- आशा बिष्ट
2-यशोदा गौड़
3-कल्पना बिष्ट
4-भावना बिष्ट
5- कंचन लोधियाल
6-नीलम लोधियाल
7-तुलसी बिष्ट
7- नेहा देवलिया
8- रजनी लोधियाल
9-हेमा सुयाल
10- पूजा बिष्ट

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी