Connect with us

नैनीताल

भीमताल झील हत्याकांड: प्रेमी ने की महिला की डुबोकर हत्या, पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। झील में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतका के प्रेमी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। वह मूल रूप से महिला के ही गांव डकोर (जालौन, उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह दिल्ली के एक होटल में काम करता था और कुछ समय बाद गांव लौटकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा। इसी दौरान करीब दो वर्ष पूर्व ऋषि तिवारी के बच्चों को ट्यूशन देते समय उसकी मुलाकात पुष्पा से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पुष्पा अपने पति को छोड़कर अभिषेक के साथ रहने की जिद कर रही थी, जो अभिषेक को मंजूर नहीं था।
पुलिस के अनुसार, पुष्पा 27 मई को अपने पति के साथ मायके जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसने पति को लौटा दिया और खुद झांसी होते हुए दिल्ली चली गई। अभिषेक की योजना के तहत वह दिल्ली बुलाई गई थी। इसके बाद वह उसे उत्तराखंड ले आया, जहां शराब के नशे में बच्चों से बातचीत को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। विवाद के दौरान अभिषेक ने पुष्पा को भीमताल झील में डुबोकर मार डाला और मौके से फरार हो गया।
पुष्पा का शव झील के किनारे मिला था। पति की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम द्वारा गहन छानबीन और सर्विलांस के जरिए आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Select Language

Advertisement