Report by : CWN Desk
Published at :
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, वन कर्मियों से की मुलाकात

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बिना फिटनेस वाली जिप्सी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफारी कराना वन विभाग को भारी पड़ा। इस मामले में जिप्सी चालक मो. उमर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो स्टोरकीपर इरशाद और पंकज के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है।

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री ने कॉर्बेट की ढेला, झिरना और फाटो जोन का भ्रमण किया था। इस दौरान उनके सफर के लिए जिस जिप्सी (यूके 19जीए-0067) का उपयोग हुआ, उसकी फिटनेस वर्ष 2020 में समाप्त हो चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने उपनिदेशक राहुल मिश्रा को जांच सौंपी थी। जांच के बाद वाहन चालक, स्टोर प्रभारी और स्टोरकीपर से स्पष्टीकरण मांगा गया। दोषी पाए जाने पर मो. उमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि अन्य दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है। मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›