Connect with us

हरिद्वार

चंडी देवी रोपवे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक फूंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कांगड़ी निवासी युवक बाइक पर हरिद्वार से लौट रहा था घर, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक हो गया था फरार
हरिद्वार
। श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित चंडी देवी रोपवे के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी।
पुलिस के मुताबिक कांगड़ी गांव निवासी सचिन गुप्ता (33) पुत्र विपिन गुप्ता हरिद्वार स्थित कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता था। शुक्रवार की रात सचिन काम करके घर वापस लौट रहा था, लेकिन चंडी देवी रोपवे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि सचिन की बाइक और सचिन ट्रक में ही फंस गया। हादसे के तुरंत बाद ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
खबर मिलते ही कांगड़ी गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसा देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने मौके पर ही हंगामा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची श्यामपुर थाना पुलिस ने बमुश्किल गुस्साई भीड़ को शांत कराया और ट्रक से मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लोग आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। ट्रक में भरा सामान जलकर स्वाह हो हो चुका था। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित कर फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement