Connect with us

हरिद्वार

पांच साल के बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत, खेलते वक्त गड्ढे में जा गिरा बच्चा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली गांव में पांच साल के बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा गड्ढे के पास खेल रहा था। खेलते-खेते वह गड्ढे में जा गिरा।
पुलिस के मुताबिक गाजीवाला निवासी दिनेश पाल का पांच वर्षीय बेटा गणेशा शनिवार की दोपहर चार बजे अन्य बच्चों के साथ सड़क पर खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह सड़क किनारे बारिश के पानी से बने पांच फिट गहरे गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने किसी को नहीं बताया और वह मौके से चले गए। जब बच्चा घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम को बच्चे का शव गड्ढे में मिला। मौके पर पहुंचे श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि गड्ढे को बंद कर दिया गया है। वहीं गणेश अपनी बड़ी बहन का इकलौता भाई था। माता-पिता मजदूरी कर अपना भरण पोषण करते हैं। अब परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement