Report by : कालू वर्मा
Published at :
Updated at :
हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार के लालढांग में कोटा वाली नदी ऊफान पर आ गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन की सवारियों से भरी बस नदी के बीच फंस गई। क्रेन की मदद से फिलहाल बस को नदी में ही यथावत रोका गया है। बस में करीब 70 सवारी मौजूद हैं। सवारियों की जान पर बन आई और उनको सकुशल निकाला गया। हरिद्वार में सुबह से ही वर्षा हो रही है। सुबह कुछ देर मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते स्थानीय लोग जल भराव की आशंका से डर गए हैं।