Connect with us

नई दिल्ली

1X-Bet केस में बड़ी कार्रवाई: सोनू सूद, युवराज सिंह समेत कई हस्तियों की संपत्ति जब्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सट्टेबाजी ऐप 1X-Bet धनशोधन मामले में ईडी ने सोनू सूद, युवराज सिंह और उर्वशी रौतेला की मां समेत कई सितारों की ₹7.93 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सट्टेबाजी ऐप 1एक्स-बेट (1X-Bet) से जुड़े धनशोधन मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी ने फिल्म जगत की पाँच हस्तियों और क्रिकेट जगत के दो बड़े नामों की संपत्तियां जब्त कर लीं। जांच एजेंसी के अनुसार, इन सितारों पर अवैध सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने और भारत में इसे बढ़ावा देने के गंभीर आरोप हैं।
जांच के घेरे में आए बड़े नाम
ईडी की इस कार्रवाई की जद में अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री नेहा शर्मा और बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा आए हैं। इनके अलावा अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि अब तक इन हस्तियों की कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। जांच में खुलासा हुआ है कि सट्टेबाजी की रकम के लेन-देन के लिए छह हजार से ज्यादा फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था।
भारत में अवैध रूप से चल रहा था ऐप
ईडी की जांच में साफ हुआ है कि 1X-Bet ऐप कैरीबियन देश कुराकाओ में पंजीकृत है और भारत में बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। इन सितारों ने सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए भारतीय उपभोक्ताओं को इस ऐप की ओर आकर्षित किया। पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती पर कार्रवाई के बाद अब इस मामले के तार राजनीतिक गलियारों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement