Report by : CWN Desk
Published at :
बिग ब्रेकिंग पौड़ी: श्रीनगर-अलकनंदा नदी में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने किया बरामद

पौड़ी। आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा अलकनंदा नदी के तट पर बिल केदार के पास एक शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। विगत कुछ दिनों से SDRF टीम द्वारा उक्त डूबे हुए व्यक्ति की सर्चिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा था।

उक्त व्यक्ति मुकेश सिंह बिष्ट पुत्र गिरधारी सिंह निवासी सिधरी चौरास कोतवाली कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल हाल दुकानदार अपर बाजार शराफ धर्मशाला के सामने गिरधर भोजनालय श्रीनगर में कार्य करता था और विगत दिनों इनके द्वारा नैथाणा पूल के पास अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी गयी थी।

उक्त घटना के सम्बंध में इनके परिवारजनों द्वारा इनकी गुमशुदगी दिनांक 23-5-2023 को थाना हाजा पर दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद संबंधित थाने के दिशानिर्देश पर SDRF टीम द्वारा निरन्तर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था।

SDRF टीम का विवरण:-

  1. Hc अजय बिष्ट
  2. का0 मुकेश कुमार
  3. का0 उपेंद्र इष्टवाल
  4. का0 देवेंद्र कुमार
  5. पेरामेडिक्स प्रवीण रावत
  6. चालक मनोज सिंह
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›