Report by : CWN Desk
Published at :
एसएसपी के निर्देश पर कोटद्वार में चला सत्यापन अभियान 69 के नही मिले सत्यापन, वसूला 7 लाख का जुर्माना

-पिछले 3 दिनों से कोटद्वार पुलिस चला रही है सत्यापन अभियान

-81 पुलिस एक्ट में काटे 56 के चालान 14 हजार वसूले
कोटद्वार। पूरे उत्तराखंड प्रदेश में पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसएसपी श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशन में कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 69 लोगों के चालान काट कर उनसे लगभग 7 लाख की वसूली की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की ओर से लकड़ी पड़ाव, आम पड़ाव, कौड़िया, झूला बस्ती समेत कई मोहल्लों में चलाया गया है। इस दौरान 69 मकान मालिकों के किरायेदारों का सत्यापन न किए जाने पर चालान काटे हैं। इस दौरान 56 चालान 81 पुलिस एक्ट के किए गए हैं। इन चालानों से 14 हजार रुपए की धनराशि वसूली गई है। उन्होंने कोटद्वार शहर की जनता से अपील की है कि यदि कोई भी मकान मालिक अपने मकान में यदि कोई किरायदार रखता है तो पुलिस से सत्यापन अवश्य करा लें। यदि सत्यापन अभियान के दौरान कोई भी किराएदार बिना सत्यापन के पाया जाता है तो मकान मालिक से 10 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान जनता की सुरक्षा के लिए चलाया जाता है। कुछ मकान मालिक किराये की लालच में किरायदार का सत्यापन नही कराते हैं। जो उन्हीं के लिए नुकसानदायक है। यदि कोटद्वार में कोई आपराधिक घटना होती है तो उसका सफलतापूर्वक खुलासा करने में परेशानी नही होती है। कहा कि सभी मकान मालिक कोतवाली में पहुँचकर अपने किरायदारों का सत्यापन करा सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›