Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बिजली के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, प्रति यूनिट 14 से 52 पैसे बिजली के रेट बढ़े

Published

on

खबर शेयर करें 👉

फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट के नाम पर बिजली दरों में जुलाई से सितंबर महीने के लिए अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली के 27 लाख उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम ने बड़ा झटका दिया है। प्रति यूनिट 14 से 52 पैसे बिजली के रेट बढ़ा दिए गए हैं। फ्यूल चार्ज एडजस्टमेंट(एफसीए) के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। जुलाई से सितंबर महीने के लिए ये अतिरिक्त बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल, मई, जून महीने में फ्यूल चार्ज पूरी तरह माफ था, जबकि अब तीन माह के लिए फ्यूल चार्ज में बढ़ोतरी कर दी। इस बार फ्यूल चार्ज की मार से बीपीएल उपभोक्ता भी नहीं बच पाए हैं। उन पर भी 14 पैसे प्रति यूनिट का भार डाला गया है। घरेलू उपभोक्ताओं से 36 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। कामर्शियल से 52 पैसे, सरकारी विभागों से 49 पैसे, प्राइवेट ट्यूबवेल से 16 पैसे प्रति यूनिट चार्ज लिया जाएगा। इसके साथ ही कृषि गतिविधियों के बिजली बिलों में भी 22 पैसे चार्ज तय किया गया है। एलटी इंडस्ट्री को 49 पैसे, एचटी इंडस्ट्री 47 पैसे, मिक्स लोड पर 45 पैसे, रेलवे से 44 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर 42 पैसे फ्यूल चार्ज का भार पड़ेगा। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने यह आदेश किए हैं। उन्होंने कहा कि फ्यूल चार्ज के रेट हर तीन महीने में तय होते हैं। पिछली तिमाही में फ्यूल चार्ज पूरी तरह माफ था। इस तिमाही में गैस और कोल से चलने वाले पॉवर प्लांट की बिजली महंगी होने से फ्यूल चार्ज बढ़ा है। जो सिर्फ तीन महीने के लिए है। अक्तूबर में ये रेट नए सिरे से रिवाइज हो जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement