Report by : CWN Desk
Published at :
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में बनेंगे 26 हजार नए आवास, इनको मिलेगा लाभ

देहरादून। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्तराखंड को 26 हजार नए ग्रामीण आवास मिल सकते हैं। पूर्व में आवंटित आवासों का निर्माण पूरा होने पर राज्य ने स्थायी पात्रता सूची में से शेष रह गए आवासहीन परिवारों को छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार से बजट देने की मांग की है।
केंद्र सरकार ने 2015 में पीएम आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत करते हुए, ग्रामीण क्षेत्र में आवासहीन परिवारों का सर्वे कराया था, तब प्रदेश में कुल आवासहीन परिवारों की संख्या 73040 पाई गई थी। इस आधार पर केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में 26248 और दूसरे चरण में 18000 आवास मंजूर किए, जो अब बन चुके हैं।
इस मामले में राज्य की अच्छी प्रगति को देखते हुए, अब राज्य ने शेष 26 हजार नए आवास आवंटित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा है। ग्राम्य विकास आयुक्त आनंद स्वरूप के मुताबिक राज्य में दूसरे चरण में आवंटित 18 हजार ग्रामीण आवास अगले माह तक पूरे होने की उम्मीद है। राज्य की अच्छी प्रगति को देखते हुए, केंद्र से शेष आवासों का भी आवंटन करने की मांग की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›