Report by : gulabsingh
Published at :
बिना रुके उड़कर 11 दिन में अलास्का से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा पक्षी

महज 5 महीने के गॉडवविट पक्षी ने बिना रुके 13,560 किलोमीटर तक का सफर तय कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। गॉडविट नामक पक्षी ने 11 दिनों में बिना कुछ खाए और आराम किए अलास्का से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर तय किया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस के अनुसार गॉडविट (लिमोसा लैपोनिका) ने बीते वर्ष 13 अक्टूबर को अलास्का से सफर शुरू किया था, इसे ट्रैक करने के लिए पीठ पर सेटेलाइट टैग लगाया गया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›