Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
ओखलकांडा, धारी में बर्ड वाचर की अपार संभावना: एसडीएम योगेश मेहरा


एसडीएम मेहरा ने पक्षियों का बनाया वार्षिक कैलेंडर

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने किया कैलेडर का विमोचन

धानाचूली। नैनीताल के धारी तहसील में कार्यरत उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने धारी व ओखलकांडा में अलग अलग प्रजातियों के पक्षियों फोटोग्राफ कर उसे वार्षिक कैलेंडर ने उतार यहाँ की नैसर्गिक सुंदरता को भी दिखाने का प्रयास किया है। इस कैलेंडर का विमोचन जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा किया गया है।

बुधवार को उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने बताया धारी व ओखलकांडा क्षेत्र में कई पर्यटन की दृष्टि से बर्ड वाचर की अपार संभावनाएं है। उन्होंने बताया उनके द्वारा धारी व ओखलकांडा के अलग अलग क्षेत्रो से दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों की फोटो लेकर वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। जिससे पक्षी प्रेमियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया इस क्षेत्र की नैसर्गिक खूबसूरती एवं पक्षियों की विविधता को दर्शाते कलेंडर का विमोचन जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा किया गया।

एसडीएम मेहरा ने बताया धारी -ओखलकांडा क्षेत्र प्राकृतिक हिमालयी सुंदरता एवं जैव विविधता समेटे हुए है । खासकर पक्षियों की विविधता यहाँ पर प्रचुर मात्रा में है । यह क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों एवं विशेष रूप से बर्ड वाचर को अपनी ओर खींचने की क्षमता रखता है । इस कलेंडर में पक्षियों में क्रिमसन सनबर्ड , स्टेपी ईगल , वर्डीटर फ्लाइकैचर , नीलतवा ,स्केली ब्रेस्टेड मुनिया , पर्पल सन्बर्ड आदि पक्षियों के चित्र प्रदर्शित किए गए है । नैसर्गिक सुंदरता लिए एवं पर्यटन संभावना समेटे लोहखामताल और हरीशताल को भी इस कलेंडर में स्थान दिया गया है । एसडीएम मेहरा ने कहा प्रशासनिक सहयोग से आगे भी इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र में लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›