Report by : CWN Desk
Published at :
मलबे से निकाले 14 लोग, रेस्क्यू जारी, मदद के लिए पहुंची सेना

लखनऊ। वजीर हसन रोड स्थित 4 मंजिला अपार्टमेंट ढहने के बाद राहत बचाव कार्य अभी जारी है। इसमें सेना भी मदद के लिए पहुंच गई है। मंगलवार शाम अपार्टमेंट अलाया ढह गया था। पूरी रात चले रेस्क्यू में अब तक 14 लोगों को निकाला गया है। मलबे में तीस से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।
लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार के हवाले से बताया गया है कि रिहायशी इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी ऑपरेशन जारी रहेगा। 5-6 लोग फंसे हैं। हमने उनमें से कुछ से संपर्क किया है। उन्हें ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है। 

मलबे से निकाले 14 लोग, रेस्क्यू जारी, मदद के लिए पहुंची सेना
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›