Connect with us

नई दिल्ली

बेवफाई के शक में पत्नी की निर्मम हत्या, गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मायके में रह रही रही पत्नी, वहीं पहुंचकर पति बना हैवान
रुद्रपुर। बेवफाई के शक में पति ने चाकू से गोंदकर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी मासूम बेटे के साथ मायके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
पुलिस के मुताबिक शीशगढ़ बरेली का रिजवान अभी उत्तरांचल कॉलोनी किच्छा में रहता था। 4 साल पहले उसका निकाह गोकुलनगर निवासी की फरजाना के साथ हुआ था। रिजवान का तीन साल का बेटा है। रिजवान मछली मंडी में मजदूरी करता है।
पुलिस ने बताया कि समय से पति पत्नी के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। एक साल पहले फरजाना नाराज होकर मायके चली गई। रिजवान उसे वापस बुला लाया था। लेकिन रिजवान की नशे की लत से पत्नी फिर मायके चली गई। सोमवार सुबह रिजवान ससुराल गोकुलनगर पहुंचा और फरजाना पर चाकू से हमला कर दिया।
फरजाना की चीख सुनकर परिवार के लोगों ने रिजवान को पकड़ लिया। फरजाना को हल्द्वानी रेफर कर दिया, हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही फरजाना ने दम तोड़ दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement