Report by : gulabsingh
Published at :
Updated at :
हल्द्वानी कल देर रात्रि ओम प्रकाश गुप्ता अपने दुकान ओमू गिफ्ट पैलेस, मटर गली, हल्द्वानी से घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक तीन स्कूटी सवार उनकी दुकान से टकरा गए और आसपास के दुकानदारों के समझाने पर गली गलौच करने लगे इसी बीच उन तीनों में से एक ने बीच बचाव कर रहे पकज गुप्ता के सर पर किसी नुकीली चीज से वार कर लहू लुहान कर दिया जिससे उनके सर पर चोट आई है। जब मटर गली के व्यापारियों ने उनकी घेरा बंदी शुरु की तो वे अपनी स्कूटी छोड़कर भाग खड़े हुए।

एसोसिएशन अध्यक्ष व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल ले गए और मेडिकल करवा स्कूटी को थाने ले जाकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।