Report by : CWN Desk
Published at :
बेटे ने विधवा मां का करवाया पुनर्विवाह

सामाजिक कुरीतियों को तोड़कर मां के लिए ढूंढा जीवन साथी
नई दिल्ली।
महाराष्ट्र कोल्हापुर में 23 वर्षीय युवक ने सामाजिक
कुरीतियों को तोड़कर 45 वर्षीय अपनी विधवा मां का पुनर्विवाह कराया है। महिला के पति की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मां के अकेलपन को देखते हुए बेटे ने मां की शादी करवाकर समाज को आइना दिखाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवराज शेले के पिता की मौत के बाद उसकी मां रत्ना अकेलेपन का शिकार हो गई। जब सुवराज के पिता की मौत हुई उसकी उम्र 18 साल थी। युवराज ने कहा कि जब वह नौकरी करने लगा तो उसे लगा कि मां बिल्कुल अकेली हो गई। उसे किसी साथी की जरूरत है। मां ने घर के बाहर
निकलना भी बंद कर दिया था। युवराज ने कहा कि यदि किसी आदमी की पत्नी की मौत हो जाती है तो आदमी फिर दोबारा शादी कर लेता है। लेकिन महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं सोचा जाता है।
युवराज के हवाले से कहा गया कि उसे अपनी मां और रिश्तेदारों को समझाने में बहुत वक्त लगा। जब किसी तरह सब राजी हुए तो दोस्तों के साथ मां के लिए दूल्हा ढूंढने की खोजबीन शुरू कर दी। इसी खोजबीन में उन्हें मारुति घनवत की जानकारी मिली, जो अकेले जीवन व्यतीत कर रहे थे। युवराज ने अपनी मां का मारुति घनवत के साथ पुनर्विवाह करा दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›