Connect with us

नैनीताल

भाजपा ने घोषित किए नैनीताल जिला पंचायत के 20 प्रत्याशी, बेला तोलिया और दीपा दर्मवाल को मिला टिकट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति और जिला चुनाव समिति से चर्चा के बाद नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कुल 27 वार्डों में से 20 पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, जबकि 5 वार्डों को स्वतंत्र रखा गया है और दो पर नामों की घोषणा नहीं की गई है।

पार्टी ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को रामड़ी आनसिंह सीट से तथा उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल की पत्नी दीपा दर्मवाल को देवलचौड़ी बंदोबस्ती से प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में शहीद पार्क में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कचरा मुक्त अभियान की शुरुआत की

घोषित सूची में विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जिनमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का प्रयास किया गया है। सूची के अनुसार:

  • हेमचन्द्र सुयाल (ओखलकांडा मल्ला सामान्य)
  • बहादुर सिंह नगदली (ढोलीगांव सामान्य)
  • जीवन बर्गली (दीनीतल्ली सामान्य)
  • रेखा देवी (सरना, अनुसूचित जाति महिला)
  • ज्योति आर्य (गहना, अनुसूचित जाति महिला)
  • गीता सुयाल (दाडिमा महिला)
  • गौरव बिष्ट (चौखुटा सामान्य)
  • आनंद सिंह जलाल (सिमलखों सामान्य)
  • दीप चंद्र (सावल्दे पश्चिमी, अनुसूचित जाति)
  • अनिता आर्य (मालघनचौड़ी, अनुसूचित जाति महिला)
  • खुशहाल सिंह बिष्ट (तलिया सामान्य)
  • आरती टम्टा (गुलजारपुर बंक, अनुसूचित जाति महिला)
  • अनिता बेलवाल (चोरगलिया आमखेड़ा महिला)
  • अनिल चनौतिया (जंगलियागांव सामान्य)
  • अम्बादत्त आर्य (मेहरागांव, अनुसूचित जाति)
  • आशा गिरी (ज्योलीकोट महिला)
  • भावना रजवार (अमृतपुर महिला)
  • रोहित आर्या (भवालीगांव, अनुसूचित जाति)
यह भी पढ़ें 👉  शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर गए प्रेमी को बंधक बनाया, घर वालों ने युवक का खतना कराया

भाजपा ने सूची में महिलाओं, अनुसूचित जातियों और सामान्य वर्ग का संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है। पार्टी की रणनीति स्पष्ट है—स्थानीय जनाधार वाले चेहरों पर भरोसा कर, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement