Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में प्रांतीय कोर कमेटी की लेंगे बैठक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आगामी चुनावों की रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

देहरादून। आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी और धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
वह हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही दोपहर में भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह कार द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा साढ़े 10 बजे वह ऋषिकुल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित अमृत वाटिका में पौधरोपण करेंगे। वह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी सुनेंगे। इसके बाद उनका देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री कुंज में वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यानमाला को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में गॉडविन होटल में आयोजित भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कोर कमेटी के अन्य सदस्य शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार बैठक में भाजपा के अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा।
महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से राज्य में अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकाय और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी विमर्श होगा। भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम को हरकी पैड़ी में गंगा आरती में शामिल होंगे। देर रात वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement