Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी प्रतापनगर में घर के आंगन में खेल रहे 3 साल के मासूम को उठाकर ले गया गुलदार

बच्चे की मौत से गांव में मातम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

टिहरी। टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में गुलदार के हमले में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना शनिवार रात लगभग आठ रात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भरपुरिया गांव निवासी सूरज सिंह पंवार का तीन साल का बेटा अर्नव घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच गुलदार आंगन से मासूम को उठाकर ले गया। गुलदार को बच्चा ले जाते देख, परिजन चिल्लाने लगे। हल्ला सुनकर आसपास के घरों से ग्रामीण बाहर निकल आए। शोर मचाने पर गुलदार घर से सौ मीटर दूर बच्चे को छोड़कर भाग गया। परिजन आनन-फानन में घायल अवस्था में बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लंबगांव वन क्षेत्राधिकार मुकेश रतूड़ी और थानाध्यक्ष एमएस रावत की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन क्षेत्राधिकारी ने बच्चे की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिजनों से जानकारी ली गई है। गांव में गुलदार से सुरक्षा को लेकर प्रभावित कदम उठाए जाएंगे। पिंजरा लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›