Report by : Paras Bisht
Published at :

लालकुआं/नैनीताल- बिंदुखत्ता निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसकी सूचना पर परिवार सहित क्षेत्र में कोहराम मच गया। बीते बुधवार शाम पुलिस द्वारा महेश को लालकुआं गोलागेट के पास से नशे की हालत में बरामद किया था। जिसे पुलिस ने परिजनों को सौंपा दिया, परिजनों द्वारा महेश को उपचार हेतु हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ महेश की मृत्यु हो गई।
पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार दोपहर को महेश के परिजनों ने अनहोनी होने की आंशका जताई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया की महेश द्वारा कोई ग़लत कदम उठाकर अपनी जीवन लीला ना समाप्त करले।सूचना प्राप्त होते ही पुलिस हरकत में आई और महेश की खोजबीन शुरू करदी। देर शाम पुलिस ने महेश को गौला गेट के पास से नशे की हालत में बरामद कर परिजनों को सौंपा दिया था, जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›