Report by : CWN Desk
Published at :
भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल बने समिति संयोजक

भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड की 27 फरवरी को बैठक, लोकसभा की पांचों सीटों के लिए दावेदारों के पैनल पर चर्चा होगी
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा ने प्रत्याशियों को लेकर कसरत प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड की 27 फरवरी को होने वाली बैठक में लोकसभा की पांचों सीटों के लिए दावेदारों के पैनल पर चर्चा होगी।
इसके पश्चात यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। 27 फरवरी को ही भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भी होनी है। प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत प्रदेश भाजपा ने सभी पांचों लोकसभा क्षेत्रों में दो-दो प्रांतीय पदाधिकारियों की टीमें भेजी थीं। इन टीमों ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के जिला, मंडल, बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही प्रबुद्धजनों से संवाद किया। यह टीमें प्रत्येक सीट के लिए संभावित दावेदारों के नाम के पैनल तैयार इसकी सूची सोमवार शाम को प्रांतीय नेतृत्व को सौंपेंगे। भाजपा के राज्य संसदीय बोर्ड की 27 फरवरी को होने वाली बैठक में लोकसभा क्षेत्रों में भेजी गई टीमों द्वारा सुझाए गए नामों पर चर्चा होगी। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने वाले प्रत्याशियों का पैनल भी बनाया जाएगा।बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›