Report by : CWN Desk
Published at :
पुलिस कर्मियों पर छोड़ दिया खूंखार कुत्ता

चरस तस्करों ने की मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुदपुर। चरस तस्करों को दबोचने गई उधमसिंह नगर पुलिस पर आरोपियों के परिवारजनों ने खूंखार कुत्ता छोड़ दिया। पुलिस कर्मियों से मारपीट कर उनको छुड़वा लिया। घायल सिपाही की तहरीर पर तस्करों समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिडकुल चौकी के सिपाही कपिल कुमार के मुताबिक 13 जनवरी को वह हमराही सिपाही के साथ बरुआबाग में नशा तस्करों की सुरागकशी के लिए गए थे। आम के बगीचे के पास बाइक में सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
दोनों संदिग्धों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरु कर दी। शोर मचाकर पड़ोस में रहने वालो को बुला लिया। पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपितों ने पुलिस पर खूंखार कुत्ते से छोड़ दिया। कुत्ते ने सिपाही को काट लिया।
बाइक सवार इंद्रराम उर्फ राजा, रवि उर्फ बिन्दरी को चरस के साथ छुड़वा लिया। सिपाही कपिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बरुआबाग निवासी इंद्रराम पुत्र हरीश, रवि उर्फ बिन्दर पुत्र सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, राजदीप सिंह, राहुल लाल, सतपाल सिंह, सिन्टु, कालोकौर, सिमरजीत कौर, रीना, अनीता निवासीगण बरुआबाग के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, गंभीर मारपीट, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›