Report by : CWN Desk
Published at :
510 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

काशीपुर। मंजूनाथ टीसी कप्तान द्वारा द्वारा अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर आज काशीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशे कि खेप को बरामद किया है। आपको बता दे की काशीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे पर रोकथाम के लिए नगर क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों गंगे बाबा रोड और लक्ष्मीपुर पट्टी रोड से क्षेत्र में मादक पदार्थों को लाकर बेचने की गरज से आए तस्करों को दबोचा है। आज इस मामले को मीडिया के सामने लाते हुए क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि गंगे बाबा रोड पर चेकिंग अभियान पर मेंहदी हसन पुत्र बाबू शाह निवासी ग्राम सरवर खेड़ा जसपुर को 510 ग्राम अवैध चरस व चरस बेचकर कमाये हुये 1500 रु0 तथा चरस परिवहन में निरुद्ध एक अदद मोटर साईकिल साथ ही दूसरे नशा तस्कर मुअज्जम अली पुत्र मेंहदी हसन निवासी काली बस्ती काशीपुर को लगभग 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की । मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और आला पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ विशेष छापामार कार्यवाही और अभियान चलाया जा रहा है जिसके बाद दो अलग-अलग स्थानों से नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नशे की बड़ी बीमारी को खत्म करने के लिए काशीपुर में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे । गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ीएसएसआई प्रदीप मिश्रा उप निरीक्षक नवीन बुधानी प्रभारी चौकी कटोराताल उ0नि0 धीरेन्द्र परिहार कटोराताल काशीपुर उप निरीक्षक देवेन्द्र सामंत उ0नि0 संतोष देवरानीकॉन्स्टेबल प्रेम कनवाल कॉन्स्टेबल ईश्वर कॉन्स्टेबल किशोर फर्तयाल कॉन्स्टेबल गजेन्द्र कॉन्स्टेबल सुरेन्द्रा आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›