Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में खूनी संघर्ष: स्कूल के बाहर छात्र ने दूसरे के सिर में घोंपा चाकू, मची सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के वनभूलपुरा इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प। एक छात्र ने दूसरे के सिर और हाथ पर चाकू से हमला किया। घायल छात्र को आए 16 टांके।

हल्द्वानी। वनभूलपुरा इंटर कॉलेज के बाहर सोमवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। छुट्टी के बाद स्कूल गेट के ठीक बाहर हुई इस झड़प में एक छठी कक्षा के छात्र ने आठवीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी छात्र ने दूसरे छात्र के सिर पर चाकू घोंप दिया और उसके हाथ पर भी वार किए। इस घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्र को तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल छात्र की स्थिति गंभीर थी और उसके सिर पर 12 टांके व हाथ में 4 टांके लगाने पड़े हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हमला करने वाले छात्र को भी इस छीना-झपटी में चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, गौलापार निवासी छात्र का पिछले कुछ दिनों से अन्य छात्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वनभूलपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ डीएस फत्र्याल ने बताया कि दोनों छात्रों और उनके परिजनों से विवाद के कारणों की जानकारी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद सुलझाने के चक्कर में बीच-बचाव करने आए छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक स्कूली छात्र के पास चाकू जैसा खतरनाक हथियार कहां से आया।
प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक रावत ने इसे बेहद गंभीर अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के बाहर हुई है, लेकिन इसमें शामिल छात्रों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन आरोपी छात्र का नाम काटने पर भी विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बांसीटीला गांव में गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने मार डाला, वीडियो वायरल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement