Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार पुलिस के लिए इनामों की बौछार, एसएसपी ने 10 तो स्कूल चैयरमैन ने 50 हजार इनाम की घोषणा की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जर्स कंट्री स्थित स्कूल की चोरी का खुलासा कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बरामद की नगदी
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के जुर्स कन्ट्री स्थित विज्डम ग्लोबल स्कूल के आफिस से दिनांक 28 दिसम्बर की रात्रि में हुई चोरी का खुलासा करने पर इनामों की बौछार हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर चोरी की गई नगदी और चोरी की नगदी से खरीदा सामना बरामद कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस टीम को 10 हजार और स्कूल चैयरमैन ने 50 हजार इनाम देने की घोषणा की है। मालूम हो कि स्कूल संचालक शशिभूषण चौहान पुत्र मास्टर इलम सिंह निवासी बहादराबाद हरिद्वार ने 29 दिसम्बर को चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आईडीपीएल की जमीन पर बसे 1800 परिवारों को वन विभाग का नोटिस


पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न संभावनाओं पर काम करते हुए तकनीकी कौशल की मदद से विज्डम ग्लोबल स्कूल के ऑनर यू.सी. जैन के पूर्व ड्राईवर आनंद सिंह व अन्य अभियुक्त मनोज चंद को उक्त चोरी की घटना में चोरी हुई नगदी में से खर्च करने के बाद बचे ₹4,62,000 और मोटरसाइकिल होण्डा साईन सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मेज की दराज में बडी मात्रा में पैसा मौजूद रहने की बात से वाकिफ पूर्व ड्राईवर चार पॉच महीने पहले यहाँ से नौकरी छोडकर दिल्ली चला गया था। वहीं टैक्सी ड्राईवर के रुप में कार्य कर रहा था। काफी लोगों का कर्ज होने के चलते अभियुक्त आनंद सिंह ने अपने साथी मनोज चंद के साथ मिलकर सारी योजना तैयार की और घटना को अंजाम दिया। स्कूल के बीच के गेट पर गार्ड न होने की जानकारी भी अभियुक्तों के लिए फायदेमंद साबित हुई।
वारदात के बाद दोनों अभियुक्त तीन लाख रुपये अपने साथ ले गये। बाकी पैसे उन्होंने नहर पटरी के किनारे जमीन के नीचे छिपा दिये। दिल्ली पहुंच ढाई लाख रुपये मनोज ने अपने पास रखे। 50 हजार रुपये आनन्द अपने पास ले गया। बंटवारे में हाथ लगे पैसों से अभियुक्त मनोज ने 1 लाख 2 हजार कीमती मोटर साईकिल (होण्डा साईन) और 15 हजार का मोबाइल फोन (रेडमी 5जी) खरीदा।  ₹1,00,000 अपने बैंक खाते में जमा किये थे। आरोपी चंपावत जिले के रहने वाले हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement