Connect with us

उत्तराखण्ड

कोहरे में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस ने किया ऐसा काम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए हरिद्वार पुलिस का प्रयास, 100 से अधिक वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप


हरिद्वार। एसएसपी अजय सिंह के आदेशानुसार आज एसपी ट्रैफिक/क्राइम सुश्री रेखा यादव के निर्देशन में शीतकालीन घने कोहरे के बीच वाहनों की दृश्यता (visibility) बढ़ाने के लिए हरिद्वार पुलिस की यातायात शाखा एवं सी.पी.यू. द्वारा बहादराबाद, सिडकुल एवं श्यामपुर क्षेत्र में 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली/मालवाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेपिंग की गई।
कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई इस कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को संभावित दुर्घटना से बचने हेतु अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने एवं फौग लाइट का प्रयोग करने के लिए भी जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने कहा- अपराध रोकने के लिए अफसरों को फील्ड में उतरना होगा

लो विजिबिलिटी के चलते हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकना है लक्ष्य: एसएसपी

Select Language

Advertisement