Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
दुनाड़ में दो घरों में लगी आग, सामान जला, मवेशी जलकर मरे

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के काफलीखान भनोली तहसील के ग्राम पंचायत दुनाड़ के तोक सन में शनिवार देर रात दो घरों में आग लग गई। जिससे दोनों घर जलकर खाक हो गए।
जानकारी के मुताबिक हरीश चन्द्र पुत्र गंगा दत्त और लक्ष्मी दत्त पुत्र हंसा दत्त के घर में आग लग गई। घर का सामान जलकर राख हो गया। गोठ में बधे मवेशी भी जलकर मर गए। पटवारी ने मौकेपर पहुंचकर मुआयना किया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी आज सुबह मिली। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाई। संयोगवश उस समय घर में कोई भी नहीं था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›