Connect with us

उत्तराखण्ड

अब इन स्टोन क्रशरों पर पड़ा छापा, जुर्माना लगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी-जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश पर उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी एवं उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई जनपद नैनीताल को प्रभागयी वनाधिकारी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग, रूद्रपुर के साथ अवैध खनिज भंडारण की जांच कर लिए स्टोन क्रशरों में छापा मारा। मै केसीएस स्टोन क्रेशर हल्द्वानी में अवैध खनन मिला।
जांच में मै केसीएस इन्फ्राटेक एलएलपी, ग्राम हरिपुर फुटकुँआ, तहसील हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा अपने डग के पीछे वन विभाग की सीमा से लगी हुई भूमि पर अवैध रूप से गढढा खोदकर उपखनिज निकाला गया है। जिसकी पैमाईश करने पर औसतानुसार लगभग 100 मीटर लम्बाई, 40 मीटर चौडाई एवं 9.5 मीटर गहराई में अवैध रूप से गढढा खोदा गया है,जिसमें स्वैल फैक्टर 1.6 मानते हुए 60.800 घन मीटर उपखनिज निकाला गया।
इससे पूर्व दिनांक 26.01.2022 को खनन विभाग द्वारा प्रश्नगत स्टोन क्रेशर का औचक निरीक्षण करने के उपरान्त पाया गया कि स्टोन क्रेशर की डग की पीछे वन विभाग की सीमा से लगी हुई भूमि में 60 मीटर लम्बाई, 140 मीटर चौडाई एवं 8 मीटर गहराई में अवैध रूप से गढढा खोदकर उपखनिज का अवैध खनन किया गया था। जिसमें स्वैल फैक्टर 1.6 मानते हुए तत्समय में 30720 घन मीटर / 67584 टन उपखनिज का अवैध खनन किया गया। जिस पर रायल्टी का चार गुना अर्थात रू0 616 प्रति घन मीटर की दर से रू0 1,89,23,520 /- (एक करोड नवासी लाख तेईस हजार पाँच सौ बीस रू० मात्र) की धनराशि वसूलने हेतु संस्तुति की गयी थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement