Connect with us

हरिद्वार

ब्रेकिंग: हरिद्वार जिले में ईंट भट्ठे की प्लेट गिरने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत, देखिए क्या है पूरी घटना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। आज सुबह लगभग 8:30 बजे रुड़की कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लहबोली, थाना मंगलौर स्थित सानवी ईंट भट्ठे की प्लेट गिर गई है जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए मलवे में दबे लोगों को निकलवा कर रुड़की स्थित विनय विशाल हॉस्पिटल रवाना किया गया। अब तक कुल छः लोगों के मृत्यु (5 की मौके पर, एक की उपचाराधीन) की पुष्टि हो चुकी है जिनके शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो घायलों का इलाज विनय विशाल अस्पताल, रुड़की में चल रहा है। मलवे से एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है और अधिक जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा वृद्धाश्रम में अमानवीयता का खुलासा: 39 बुजुर्गों को दयनीय हालत में पाया गया


Select Language

Advertisement