Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में तीन दिनों तक गंभीर शीत लहर की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार प्रदेश में गलन और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। तराई में शीतलहर के बीच ठंड जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई। गंगोत्री व यमुनोत्री में दिनभर बादल छाए रहे।
[  ] सुबह-शाम कड़ाके की ठंड
धूप खिलने से खिलने से मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट से पहाड़ों में कंपकंपी बनी हुई है। धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाएं लोगों को घरों में कैद कर रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार शाम तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।
इसके साथ ही उत्तराखंड में लगातार कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार घने कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›