Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी में बड़ा हादसा: कमरे में अंगीठी जलाकर सोई मां-बेटी, दम घुटने से 4 साल की मासूम की मौत

हल्द्वानी के गौलापार बाईपास पर हुए सड़क हादसे में नैनीताल निवासी पंकज आर्य की मौत हो गई। कैंटर की टक्कर से कार पलटी, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।

हल्द्वानी: गौलापार बाईपास पर सोमवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में नैनीताल निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भूमियाधार निवासी पंकज आर्य के रूप में हुई है, जो लोक भवन के गोल्फ कोर्स में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंकज आर्य अपने साथी टीकम वाल्मीकि और पंकज पालीवाल के साथ कार से गोल्फ का सामान लेने दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे गौलापार में भोजन करने के बाद पंकज आर्य किसी बात पर नाराज होकर पैदल ही बाईपास की ओर निकल गए। उनके दोस्त उन्हें मनाने के लिए कार लेकर पीछे आए। तभी ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे पंकज आर्य को कुचलते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही वनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पंकज आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।
एसएचओ वनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पंकज की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। इस हादसे ने एक बार फिर बाईपास पर बढ़ते हादसों और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›