Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में मैकेनिक की 14 वर्षीय बेटी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई। आजाद नगर लाइन नंबर 18 में रहने वाले एक मैकेनिक की 14 वर्षीय बेटी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी मोबीन पेशे से मैकेनिक हैं और उनकी तीन बेटियां हैं। शुक्रवार शाम वह किसी काम से बाजार गए हुए थे। इसी दौरान घर में मौजूद उनकी सबसे छोटी बेटी मिनाह परवीन ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगा ली। जब पिता बाजार से वापस लौटे और दरवाजा खोला, तो बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किशोरी को नीचे उतारकर तुरंत इलाज के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
वनभूलपुरा थाना अध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि घटना के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement