Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर झूमते हुए युवक को कार ने..वीडियो वायरल

ऋषिकेश। एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है। मस्ती में झूमते हुए जा रहे एक युवक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देहरादून ऋषिकेश हाईवे पर युवक झूमता हुआ जा रहा था। तभी सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक हवा में उछला और नीचे गिर गया। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि उक्त प्रकरण 11 अक्टूबर का है व बनखंडी निवासी सुनीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शिवम (21) हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट के पास से गुजर रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›