Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में कार सवार ने पर्यटकों को उड़ाया, चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर के लिए रैफर

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में कार सवार ने पर्यटकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटक को टैक्सी में अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।       
तल्लीताल में हल्द्वानी रोड स्थित नैशनल होटल के समीप एक कार सवार ने राह चलते पर्यटको को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते लापरवाह चालक को दबोच लिया गया। तल्लीताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को रैस्क्यू कर बी.डी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पर्यटक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।
आरोपी कार चालक सीतापुर निवासी अर्पण दीक्षित अपने दोस्त यू.पी.के कुशीनगर निवासी दयानंद, कानपूर निवासी ऋषभ कुमार और जौनपुर निवासी सरवेज पटेल के साथ कैंची धाम मंदिर के दर्शन कर अपनी टाटा नैक्सोंन संख्या एच.आर.26 एफ.डी.4787 से तल्लीताल बस अड्डे से होटल के कमरे तलाशते हुए हल्द्वानी रोड में नैशनल होटल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस बीच उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया और कार अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे पर्यटको से टकरा गई। इस बीच पैदल चल रहे पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से गुणगांव निवासी 26 वर्षीय साहिल रिजबी का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और आरोपी चालक को पकड़ लिया। इसके बाद घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया। एस.ओ.तल्लीताल रोहिताश सिंह सागर ने बताया की पुलिस कार चालक के दस्तावेजों की जांच कर रही है और कार सवार किसी भी व्यक्ति ने नशा नहीं कर रखा था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›