हल्द्वानी

सीबीडीटी ने टैक्स ऑडिट की तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई

हल्द्वानी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 से बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2025 कर दी है। यह निर्णय देशभर के टैक्स प्रोफेशनल्स, टैक्स बार एसोसिएशनों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट संगठनों के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप संभव हो पाया है।
इस वर्ष करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। इसके कारण प्रोफेशनल्स को ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने हेतु पर्याप्त समय उपलब्ध नहीं हो सका। साथ ही, इस बार आयकर से संबंधित अनेक फॉर्म भी देरी से जारी किए गए। परिणामस्वरूप करदाताओं एवं प्रोफेशनल्स को अपने कार्य समय पर पूर्ण करने में कठिनाई हुई।
आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया में भी विभागीय पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं सामने आईं। एआईएस (Annual Information Statement), टीआईएस (Taxpayer Information Summary) तथा फॉर्म 26AS डाउनलोड करने में आ रही दिक्कतों के कारण कार्यप्रणाली प्रभावित रही। यही कारण रहा कि विभिन्न संगठनों ने समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।
सीबीडीटी द्वारा समय सीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 किए जाने के निर्णय का हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने स्वागत किया है। संघ के संयुक्त सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यह निर्णय प्रोफेशनल्स तथा करदाताओं दोनों के हित में है। उन्होंने बताया कि इससे सभी टैक्स प्रोफेशनल्स को अपने कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करने में सहायता मिलेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी