Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम की पहल: 60 वार्डों में जन सुविधा शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन और नगर निगम हल्द्वानी की पहल पर नगर क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जन सुविधा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनूठी पहल 13 अगस्त को वार्ड संख्या 60 से प्रारंभ हुई थी और गुरुवार को वार्ड संख्या 01 एवं 02 में शिविर आयोजित कर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुए शिविरों में नागरिकों ने मुख्य रूप से खाद्य आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने और नए राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों द्वारा अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस शिविर के दौरान आधार सेवा से जुड़े कार्यों में 63 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नए राशन कार्ड तथा नाम जोड़ने/हटाने संबंधी प्रार्थनापत्र शामिल थे। इसके अलावा 04 यूसीसी आवेदन, 12 बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें और 1 जल संस्थान से संबंधित शिकायत दर्ज हुईं, जिन पर विभागीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में श्री गणेश महोत्सव: झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी.के. भट्ट, विभागीय अधिकारी-कर्मी, वार्ड संख्या 01 की पार्षद बबली वर्मा तथा वार्ड संख्या 02 की पार्षद निर्मला तिवारी उपस्थित रहीं। पार्षदों ने इस नागरिक-केंद्रित पहल के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
अब तक नगर निगम हल्द्वानी द्वारा आयोजित शिविरों में 1077 आधार कार्ड बनाए व संशोधित किए गए, 345 पूर्ति विभाग के आवेदन प्राप्त हुए, 177 यूसीसी आवेदन जारी किए गए, वहीं 110 बिजली विभाग, 18 जल संस्थान और 70 स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस पहल ने नागरिकों को डोर-स्टेप डिलीवरी की तर्ज़ पर सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावी बनाया है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर हल्द्वानी नगर निगम ने सुशासन और जनसेवा का नया मानक स्थापित किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement