Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में पटवारी से पूछताछ, जांच तेज

लालकुआं। क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जयपुर-बीसा मोटाहल्दू निवासी 17 वर्षीय निकिता, पुत्री स्वर्गीय रमेश, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निकिता ने बीती रात अज्ञात कारणों से सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में किशोरों पर पढ़ाई का दबाव, पारिवारिक माहौल और अभिभावकों की डांट अक्सर मानसिक तनाव का कारण बनते हैं। कई बार छोटे-छोटे विवाद भी युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने की ओर धकेल देते हैं। निकिता की मौत ने भी इन्हीं सवालों को एक बार फिर सामने ला दिया है कि आखिर क्यों किशोरावस्था में मानसिक मजबूती की कमी देखने को मिल रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सल्फास खाने के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और निकिता के परिचितों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को मिलकर ऐसे मामलों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में किशोर इस तरह के कदम उठाने से बच सकें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›