Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
मंदिर परिसर में लगाएं सीसीटीवी: वंदना

जागेश्वर मंदिर समिति की जिलाधिकारी ने ली बैठक

अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंदिर प्रबंधक को निर्देशित किया कि लेखा जोखा प्रपत्रों के रिकार्ड में पारदर्शिता लाने के लिए लेखाकार की नियुक्ति की जाए।
उन्होंने मंदिर समिति के सभी प्रपत्रों का रखरखाव, मंदिर में पुजारियों की उपस्तिथि सुनिश्चित करने, साफ – सफाई, कूड़ा फैकने एवं खुले में शौच करने पर चालान करने, मंदिर परिसर में गतिविधियोँ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों पर, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार भनोली को नजर रखने के निर्देश दिये। तांकि अवैध निर्माण कार्य न हों। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंदिर परिसर में साफ- सफाई का ध्यान रखने, धर्मशाला को संचालित करने के निर्देश भी मंदिर समिति को दिये।
बैठक में एसडीएम भनोली गोपाल सिंह चौहान, मंदिर समिति के सदस्यों समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›