Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

जिले में कुल 231 राजस्व गांवों की कमान संभालेगी पुलिस

अल्मोड़ा। जनपद के 231 ग्रामों को रेगुलर पुलिस के अधीन करने का शासनादेश मिलने के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिले के सभी तहसीलों को निर्देशित किया है कि शासनादेश में अंकित सभी 231 राजस्व ग्रामों के, राजस्व पुलिस अभिलेखों को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें ।
जनपद के 90 राजस्व ग्रामों को थाना द्वाराहाट तहसील में, 7 राजस्व ग्रामों को कोतवाली रानीखेत, 79 राजस्व ग्रामों को थाना सल्ट, 1 ग्राम थाना सोमेश्वर, 15 राजस्व ग्रामों को थाना भतरौचखान, थाना चौखुटिया में 20 ग्रामों, 14 राजस्व ग्रामों को रेगुलर पुलिस चौकी भीकियासैण ( थाना भतरौजखान ) , 1 राजस्व गाव चौकी मौरनौला (थाना लमगड़ा), 2 राजस्व ग्राम चौकी मासी थाना चौखुटिया, चौकी एनटीडी कोतवाली अल्मोड़ा 2 राजस्व ग्रामों को रेगुलर पुलिस क्षेत्रधिकार मे शामिल किया जाना है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›