Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा

डीएम ने की अपील, 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा
चंपावत। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 17 जनवरी तक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का अवश्य पालन करते हुए अन्य को भी सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करें। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हम सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उससे हम स्वयं के साथ ही दूसरे के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप सड़क में दुर्घटना होते हुए घायल व्यक्ति को देखते हैं तो एक अच्छे नागरिक होने के नाते उसकी सहायता हेतु निडर होकर सामने आएं, इस हेतु सरकार द्वारा सहायता करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाता है।
कहा है कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें साथ ही पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट अवश्य लगवायें।  वाहन की यांत्रिक रक्षा जाचं अवश्य कर लें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। बिना वैध लाईसेंस धारक वाहन न चलायें, नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें।
उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा सप्ताह जो 11 से 17 जनवरी तक है, का एक ही उददेश्य है कि तेजी से बढ रहे सडक हादसों एवं उनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके।  

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›