Report by : कालू वर्मा
Published at :
ट्रेन से मोतीचूर जंगल में गिर गया था युवक, सर्च अभियान चलाकर रेस्क्यू किया

हरिद्वार। गुरुवार रात 9 बजे एक युवक चलती ट्रेन से मोतीचूर जंगल में गिर गया। युवक के गिरने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम ने 6-7 किमी जंगल में अंधेरे में युवक को ढूंढ निकाला। युवक ट्रेन से गिरने से घायल था, शायद समय पर पुलिस की मदद न मिलती तो उसके साथ रात में किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती थी। यह इलाका जंगली जानवरों का है और रात में ठंड भी काफी है। इलाके में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है। पुलिस ने कंधों पर लादकर युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
